प्रति ,
श्रीमान क्षेत्रीय प्रबंधक महोदय
मध्य प्रदेश ग्रामीण बैंक , क्षेत्रीय कार्यालय ,ग्वालियर
विषय :- चिकित्सा अवकाश स्वीकृत किये जाने सम्बन्धी आवेदन दिनाँक 16-01-2019 के सम्बन्ध में
महोदय
उपरोक्त विषयान्तर्गत के सम्बन्ध में मेरे द्वारा पूर्व में भी पत्राचार किया गया लेकिन क्षेत्रीय कार्यालय द्वारा संतोषजनक जवाब नहीं दिया जा रहा है , मेरे द्वारा 08 -03-2022 भी क्षेत्रीय प्रबंधक महोदय को पत्र लिखा गया किन्तु आज दिनाँक तक पत्र का प्रतिउत्तर नहीं दिया गया है , अतः मेरे चिकित्सा अवकाश का निराकरण कर दिनाँक 09 जनवरी 2018 से 11 अगस्त 2018 तक का चिकित्सा अवकाश स्वीकृत कर सम्बंधित माह का वेतन प्रदान किया जाये ।
सहयोग की अपेक्षा के साथ
भवदीय
खेल बहादुर सिंह पन्द्रे
सेवानिवृत अधिकारी वर्ग 1
संलग्न :- 1 08-03 -2022 को प्रेषित पत्र की छायाप्रति
2 डाक विभाग द्वारा डिस्पैच रिपोर्ट की छाया प्रति
प्रतिलिपि
श्रीमान महाप्रबंधक महोदय
मध्य प्रदेश ग्रामीण बैंक , प्रधान कार्यालय इंदौर



No comments: